दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असर, दो ट्रेनें रहेंगी रद्द; चार ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा
बिलासपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में राजेंद्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के बीच नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने और दीनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच मुख्य लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है।
इस निर्माण कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन की जानकारी जारी की है।
ये दो ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से रवाना नहीं होगी।
ट्रेन नंबर 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर 2026 को बक्सर से रद्द रहेगी।
चार ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते दरभंगा जाएगी।
17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 25 और 29 सितंबर तथा 2 अक्टूबर को मुंगेर-किउल के रास्ते चर्लपल्ली जाएगी।
17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते रक्सौल जाएगी।
17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को मुंगेर-किउल के रास्ते हैदराबाद जाएगी।
रेलवे के अनुसार, यह कार्य रेल परिचालन को बेहतर, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रभावित तिथियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित मार्ग और परिचालन स्थिति की जानकारी लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई है।
